स्मार्ट सिटी का काम किसी दिन पुरे बिलासपुर को गढ्ढे में तब्दील कर देगा।

बिलासपुर- स्मार्ट सिटी का कोई माईबाप नही है ठेकेदार के भरोसे काम चल रहा है जिस बेतरतीबी से काम चल रहा है उससे किसी दिन पूरा बिलासपुर गढ्ढे में तब्दील हो जाएगा पहले ही सिवरेज केकारण लोग मरे परेशान हुए अब आ स्मार्ट सिटी जान निकाल रही है, कलेक्टर कमिश्नर कमरे से निर्माण कार्यो की मॉनिटरिंग कर रहे है ,ठेकेदार मनमानी कर रहे है स्मार्ट सिटी के इंजीनियर सेटिंग्स पर काम कर रहे है बदनाम नगर निगम हो रहा है । केबल खोदने के गढ्ढा किया जा रहा था सड़क धस गई वार्ड पार्षद राजेश सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों मेयर से घटना को लेकर चर्चा उन्होनें बताया कि स्मार्ट सिटी मनमानी तरीके से काम कर रहा है जिसके कारण लोग परेशान हो रहे है पानी का मेन पाइप फट गया लोगो के घरों में पानी घुस गया घंटो लोग जाम में फसे रहे ,

स्मार्ट सिटी के काम कोलेकर आपत्ति उठते रही है लेकिन इस पर कलेक्टर कमिश्नर गंभीर नही दिख रहे है ,नगर निगम कमिश्नर कभी सडक़ंपर दिखते नही कलेक्टर की तरह एसी कमरे से सड़क को चकाचक कर देने की बात करते है औरसडक धस जाती है ,सड़को के छोटे छोटे गढ्ढे भरे नही जा रहे है बंन्द कमरे नगर निगम सड़क को चकाचक कर रहे है।

इसी तरह अधिकारियों का रवैया रहा तो डेढ़ साल बाद होने वाले चुनाव है सरकार की छवि को ऐसे अधिकारी बनाने की बजाए बिगाड़ रहे है ,नगर निगम कमिश्नर तो किसी काम के नही दिखते नेहरू चौक का बेतरतीब आई लैंड स्मार्ट सिटी के घटिया और काम का स्मारक है ,पानी भरा तो व्यपार विहार सड़क का डिवाइडर तोड़ दिया ,ये सब स्मार्ट सिटी के बेतरतीब काम के उदाहरण है, अचानक सड़क धस गई इस इलाके का पहले कोई परीक्षण स्मार्ट सिटी ने नही किया था लापरवाही का ये भी उदाहरण है ,लोग पांच घंटे जाम में रहे,महापौर ने भाजपा पार्षद राजेश सिंह के कहने पर लोगो की तकलीफ को देखते हुए तुरत काम शुरु कराया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- चोरी ,चाकूबाजी सहित नशे के अपराध के बढ़ते अपराध…
Cresta Posts Box by CP