सांसद अरुण साव ने राष्ट्रपति मुर्मु को बधाई।


श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर सांसद अरुण साव नें खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी हैं।
बिलासपुर- भारतीय गणतंत्र के 15 वें राष्ट्रपति के पद पर प्रथम जनजाति महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का निर्वाचन ऐतिहासिक हैं। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद के विचारो के अनुरूप एवं नारी सशक्तिकरण का अनुपम संगम हैं।
जनजाति समाज की एक बेटी का दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचन देश के परिपक्व लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण हैं।
पार्षद से लेकर राष्ट्रपति के पद तक का सफर प्रेरणादायीं हैं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, एवं देशवासियों को बधाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी नड्डा का आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- सीएम बघेल ने पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे को बना…
Cresta Posts Box by CP