बिलासपुर- गरीबो को मुफ्त में अनाज देने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पीएमजीकेएवाई योजना को ग्रहण लग गया है । गरीबों को फोकट में चावल देने से सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है ,इसलिए इसको आगे चलाना उचित नही है ,व्यय विभाग का कहना कि की गरीबो को मुफ्त में अनाज देने से सरकार पर वितीय दबाव बढ़ेगा। विभाग ने अपने मासिक रिपोर्ट में कहा है कि ज्यादा खाद्य सुरक्षा के के दायरे से पहले ही वितीय स्थिति गंभीर है, अब जब देश मे कोरोना नही है तो गरीबो को मुफ्त का अनाज देने की जरूरत नही है। मोदी सरकार ने मार्च 2020 बीस में योजना लांच कर खूब वाहवाही लूटी थी।राज्य के नेता भी इस योजना का गली गली गुन गान करते फिर रहे थे भूपेश सरकार पर आरोप लगा रहे थे ,अब देखते है इस योजना में बंद होने पर पार्टी के नेता क्या जवाब देते है।

