बिलासपुर- सबको मिलेगा मकान नगर निगम इसी तर्ज पर काम कर रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना दोनो के अंशदान से चलती दोनो का बराबर का हिस्सा होता है महापौर रामशरण लगातार इस प्रयास में है कि गरीबो का उनका आवास आसानी से मिल जाये विवाद में और अफवाह में पड़ कर अपने आवास से वंचित न हो इसके लिए वो लगातार लोगो को समझा रहे है इसकी वजह से कई गरीबों को आसानी से आवास उपलब्ध हो गया है शनिवार को महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरुदीन ने 29 हितग्राहियों को पट्टा दिया इसमे से चार गरीबों को रजिस्ट्री का पेपर भी दिया गया । अशोक नगर में आवास और मोर भुइयां मोर ज़मीन के तहत अवासीय पट्टा दिया गया ,सरकार की इस योजना से गरीबो को सहारा मिल रहा है । नगर निगम के दृष्टि सभा कक्ष आयोजित सभा कक्ष में एक सादे कार्यक्रम में हितग्राहियों का सम्मान करके उनको अधिकार पत्र दिया गया।इस मौके पर पार्षद राजेश शुक्ला, अजय यादव, सुरेश टंडन, बजरंग बंजारे, रामप्रकाश साहू, श्याम पटेल सहित नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।

