पानी भरने और जाम नाली की शिकायत मिलते ही महापौर निरीक्षण के लिए पहुंचे ।

  • महापौर ने अफसरो ने कहा- बारिश में नाली ओवर फ्लो होने की शिकायत पर तुरंत समाधान करें
    बिलासपुर। बारिश के कारण शहर के कुछ स्थानों में पानी भरने और नालों के ओवरफ्लो होने की जानकारी मिलते ही महापौर रामशरण यादव निरीक्षण के लिए पहंुचे। पहले वे पुराना बस स्टैंड गए जहां नाली जाम होने की शिकायत मिली। महापौर यादव ने उसे तुरंत साफ कराया। इसके बाद निराला नगर, विद्या नगर, गोड़पारा, सरकंड़ा सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी पहंुचे। निराला नगर में नाली जाम होने के कारण पानी सड़क में भर रहा था जिसे साफ करने कहा। महापौर रामशरण यादव ने जोन कमिश्नरों और सफाई अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां नालिया अभी भी जाम है। जिनकी सफाई अब तक नहीं हो पाई है। उसे तरंत साफ किया जाए। वहीं उन्होने अफसरों को निर्देशित किया कि जिस वार्ड में भी पानी भरने और जाम नाली की शिकायत मिलती है वहां तुरंत कर्मचारी भ्ोजे और समस्या का समाधान करें। बरसात में शहर के किसी भी वार्ड के नागरिको को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला और अजय यादव भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
आरोपियों के कब्जे से 141000 रूपये नगद एवं 07 नग…
Cresta Posts Box by CP