आरोपियों के कब्जे से 141000 रूपये नगद एवं 07 नग मोबाईल बरामद
सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा आनलाईन ठगी के मामले में शहरवासियों को सजग एवं सतर्क रहने की दी हिदायत
बिलासपुर -आरोपी : 1. नेपाल सिंह पिता मनीजर सिंह उम्र 27 वर्ष पता ग्राम डुमरकुंडी पोस्ट बागमारी थाना देवीपुर जिला देवघर झारखंड 2. विकास कुमार मंडल पिता लालजी मंडल उम्र 21 वर्ष साकिन मिसरना पोस्ट साप्तर थाना मधोपुर जिला देवघर झारखंड | 3. नितेय दास पिता शिवलाल दास उम्र 19 वर्ष पता ढकढका पोस्ट कसाटी थाना देवीपुर जिला देवघर झारखंड 4. मनु कुमार दास पिता कांग्रेस दास उम्र 19 वर्ष पता कांशीडीह पोस्ट चांडी थाना कुण्डा जिला देवघर झारखंड | 000000 वर्तमान में साईबर ठगो द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से लोगों को झांसा में लेकर रूपये की ठगी करने के मामले लगातार हो रहे है , इसी कम में थाना सीतापुर में दिनांक 08.05.2022 को प्रार्थी मूनेश्वर राम पिता शनिराम नागवंशी उम्र 42 वर्ष साकिन भरतपुर थाना सीतापुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भारतीय स्टेट बैंक के खाता से किसी अज्ञात मोबाईल नंबर के धारक द्वारा अपने आप को बैंक मेनेजर बोलकर खाता वेरिफाई करने के नाम पर प्रार्थी से ओटीपी व एनीडेस्क ऐप के माध्यम से 1262081 रूपये की धोखाधड़ी कर ठग लिया था जिस पर थाना सीतापुर में अपराध कमांक 136 / 2022 धारा धारा 420.34 भादवि 66 डी आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सायबर सेल से तथा प्रार्थी के खाता संबंधी जानकारी एकत्रित किया गया जो आरोपियों का झारखण्ड होना पाया गया । आई जी सरगुजा रेंज सरगुजा अजय यादव द्वारा सायबर ठगी के मामलो में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशन पर , पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता मार्गदर्शन मे साईबर सेल व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर दीगर राज्य झारखंड भेजा गया ।
टीम द्वारा आरोपियों कि ठीकानों पर दबिस दिया व घेराबंदी कर आरोपी नेपाल सिंह पिता मनीजर सिंह उम्र 27 वर्ष पता ग्राम डुमरकुडी पोस्ट बागमारी थाना देवीपुर जिला देवघर झारखंड 2. विकास कुमार मंडल पिता लालजी मंडल उम्र 21 वर्ष साकिन मिसरना पोस्ट साप्तर थाना मधोपुर जिला देवघर झारखंड 3. नितेय दास पिता शिवलाल दास उम्र 19 वर्ष पता ढकढका पोस्ट कसाटी थाना देवीपुर जिला देवघर झारखंड 4. मनु कुमार दास पिता कांग्रेस दास उम्र 19 वर्ष पता कांशीडीह पोस्ट चांडी थाना कुण्डा जिला देवघर झारखंड को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 07 नग मोबाईल तथा 1,41,000 रूपये बरामद किया जाकर आरोपियों को देवघर झारखण्ड से विधिवत् गिरफ्तार कर कार्यवाही कि गई है । आरोपियों की गिर ० हेतू टीम में निरीक्षक कलिम खान प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना कोतवाली उप निरीक्षक रूपेश नारंग थाना सीतापुर प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान साईबर सेल प्र ० आर ० सुधीर सिंह साईबर सेल आरक्षकअभिषेक सिंह राठौर आलोक गुप्ता , अंशुल शर्मा कुदन सिंह , अनुज जायसवाल , मनीष सिंह , पंकज देवांगन , संजीव चौबे की सक्रिय भूमिका रही ।

