मोदी के सुशासन पर आज से होगी भाजपा कार्यकर्ताओं की तीन दिन की ट्रेनिंग।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग पुनः प्रारंभ किये गये है। पूर्व में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग दिसम्बर 2021 में होना था, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर ओमोक्रोन के कारण जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग स्थगित कर दिये गये थे। वर्तमान में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला प्रशिक्षण वर्ग जून 2022 से प्रारंभ किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिला का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 17, 18 एवं 19 जून 2022 को झूलेलाल मंगलम, थोक फल-सब्जी मंडी रोड, तिफरा, बिलासपुर में आयोजित किया गया है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग तीन दिन व दो रात्रि आवासीय रहेगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 15 सत्र रहेंगे जिसमें प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित वक्ता, जिला प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित विषयों पर जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने अपेक्षित श्रेणी के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
प्रदेश में 6 हजार 536 बालवाड़ियों का संचालन मुख्यमंत्री ने…
Cresta Posts Box by CP