भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने किया नामांकन दाखिल।

बिलासपुर- राज्यसभा चुनाव हेतु घोषित भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने आज विधानसभा में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, दयालदास बघेल, लक्ष्मी रजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक सहित मंत्रीगण, भाजपा विधायकगण , भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे*

*वी ओ – भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय के स्मृति मंदिर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटलबिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पण कर आशीर्वाद लेने के बाद प्रदेश कार्यालय से विधानसभा भवन के लिए रवाना हुईं जहाँ वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,इसे बार राज्य सभा के लिए बाहरी नहीं आदिवासी रिपीट…
Cresta Posts Box by CP