
बिलासपुर ,पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी राहुल उर्फ रूपेश गोड़ पिता कोमल सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी रिकाण्डो अटल आवास सरकण्डा का सूर्या चौक चिंगराजपारा में आम रास्ते में खड़े होकर हुड़दंग कर रहा था जिसे हिरासत में लेकर चेक करने पर आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है।
इसी प्रकार 04.03.2026 को सूरज उर्फ मोनू धु्रव पिता हरदेव लाल धु्रव उम्र 23 वर्ष निवासी खमतराई तीन पुलिया के पास, थाना सरकण्डा, एवं छोटू उर्फ दीपक ठाकुर पिता बाबूलाल ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, का चिंगराजपारा में चाकू लहतराते हुये पेट्रोलिंग के दौरान मिले जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया जाकर आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है।*
थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)*
सरप्राइज चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दीनदयाल कॉलोनी मंगला क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया गया। जांच के दौरान लखन साहू पिता सदाराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन तारबहार तालाब के पास थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ.ग.) के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी उक्त चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहा था।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
तिफरा यदुनंदन नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा की जा रही सरप्राइज चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया। तलाशी लेने पर समर बोराकर पिता रामपाल बोराकर निवासी बिलासपुर के कब्जे से धारदार हथियार बरामद हुआ। जिस पर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक
कार्यवाही की गई है।
