*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक कि अनुशंसा पर ग्राम दगौरी के सेन समाज को भवन के लिए मिला दस लाख, समाज ने जताया आभार।

*सेन समाज ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सौजन्य भेंट कर माना आभार*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सेन समाज के माँग पर ग्राम दगोरी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृति दी गयी। इस मौके पर सेन समाज अध्यक्ष श्री हीरालाल सेन  दुर्गेश श्रीवास  मुरली सेन  रामरतन सेन श्री पंच राम सेन  मंढीलाल सेन सोनू सेन भागवत श्रीवास द्वारा आज गृह निवास परसाद पहुँच पुष्प माला पहनाकर कौशिक का आभार व्यक्त किया गया । इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि जल्द ही भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेन समाज सदैव अपनी सेवा भावना और कौशल के लिए जाना जाता है। समाज की असली ताकत उनका संवाद और संप्रेषण है। भवन जब तैयार होगा तब सामाजिक बैठकों, मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य चर्चाओं के लिए एक सर्वसुविधायुक्त मंच प्राप्त होगा। उन्होंने बिल्हा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक मूल्यों की बेहतरी के लिए सलाह दी कि वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने सामाजिक एकता को समझने वाले विकास का आधार बताया और कहा कि सामाजिक भेदभाव में समाज के प्रत्येक युवाओं और मातृशक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि वे भी समाज की रीति नीति को करीब से समझ सकें और आने वाली पीढ़ी के लिए अपना योगदान दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*देर रात बीच शहर नशाखोरी करने वालों के ऊपर आबकारी…
Cresta Posts Box by CP