*देर रात बीच शहर नशाखोरी करने वालों के ऊपर आबकारी विभाग की गिरी गाज*
बिलासपुर,उच्च अधिकारियों के निर्देश एवं मुखबिर के पुख्ता सूचना पर देर रात चकरभाठा बोदरी शहर में अवैध रूप से कच्ची शराब की भट्टी चढ़ाने वाले तीन आरोपी आबकारी विभाग बिल्हा के गिरफ्तार में।
जिले में आबकारी विभाग के द्वारा लगातार सघन गस्त करते हुए अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई किया जा रहा है कुछ दिन पूर्व चकरभाठा और तखतपुर क्षेत्र में नशाखोर जेल दाखिल किए गए थे।इसी तारतम्य में दिनांक 21 अप्रैल 2026 के अल सुबह आबकारी बिल्हा के द्वारा बोदरी के वर्मा मोहल्ला में धावा बोलकर नशे के तीन सौदागरों को शराब निर्माण करते हुए हिरासत में लिया गया है।
आबकारी टीम के द्वारा आढ़ोलिया मोहल्ले के राजकुमार वर्मा, विवेक वर्मा, संतु वर्मा के घरों में छापा मार कर जांच करने पर तीनों के द्वारा कच्ची शराब बनाने की भट्टी चढ़ा कर मदिरा निर्माण किया जा रहा था।
जहां राजकुमार वर्मा की कब्जे से 80 लीटर महुआ शराब तथा महुआ शराब बनाने के लिए तैयार लाहन 90 किलोग्राम तथा संतु वर्मा के संज्ञान आधिपत्य से 70 लीटर कच्ची शराब तथा 75 किग्रा महुआ पास बरामद किया गया वहीं विवेक वर्मा के रिहायशी मकान से 80 लीटर महुआ शराब, 60 किग्रा लाहन,हाथ भट्टी शराब बनाने का पात्र झांझी-झोकनी जप्त किया गया।
उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क/च ,34(2), 59 (क) का प्रकरण कायम कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी छवि पटेल के नेतृत्व में किया गया जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामडे मुख्य आरक्षक अनिल पांडे आरक्षक राहुल दुबे, मुन्नी देवांगन,दिशा लहरे एवं वाहन चालक संदीप खल्खो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
