पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की बेटी पर टोल प्लाजा के पास हमला,बेटी घायल।


– कार पर मारे पत्थर, कार सवार बच्चे बाल-बाल बचे, महिला चोटिल

बिलासपुर-बुधवार की देर रात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंजना मुलकलवार अपनी बेटी और उनके दो बच्चों के साथ रायपुर से लौट रही थीं। भोजपुरी टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने उनकी कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे उनकी कार का शीशा टूट गया। हमले में अंजना मुलकलवार और बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं, बेटी को चोटंे आई हैं। मामले की शिकायत हिर्री थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अमेरी शैलेंद्र नगर निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंजना मुलकलवार की बेटी निवृत्ति जेम्स अपने दो बच्चों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर गई थीं। बुधवार की रात वे वापस घर आ रही थीं। रात सवा 12 बजे वे भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंची थीं। इसी बीच बदमाशों ने उनकी कार पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। पत्थरों से हुए हमले से उनकी कार के शीशे टूट गए। इससे अंजना मुलकलवार व बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं, एक पत्थर नीति को लगा। इससे उन्हें चोटें आई है। घटना के बाद वे अपने घर आ गए। गुस्र्वार को उनके दामाद ने घटना की शिकायत हिर्री थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
टोल प्लाजा के पास असामाजिक तत्वों का डेरा हो गया ,टोल प्लाजा के कर्मचारी भी कंही न कहीं असामाजिक तत्वों को प्रश्रय देते है ।

भोजपुरी टोल प्लाजा के पास बदमाश सक्रिय रहते हैं। सुनसान जगह पर आए दिन ड्राइवरों से मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हंै। मामूली मारपीट की घटना के बाद ड्राइवर पुलिस केस से बचने के लिए शिकायत दर्ज नहीं कराते। इसके कारण बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं। वहीं, पुलिस पैट्रोलिंग नहीं होने के कारण भी बदमाशों की सक्रियता बढ़ रही है। अंजना मुलकलवार ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए मामला दर्ज करवाई है। ऐसे ही सभी लोगों को आगे आना चाहिए। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
॰ कोटा राजस्थान में छत्तीसगढ़ की नाबालिग छात्रा की हत्या…
Cresta Posts Box by CP