बिलासपुर- सरकारी तंत्र में अगर संवेदनशीलता आ जाये तो आम आदमी को मदद मिलती ही है जिले वार पुलिस विभाग की सामीक्षा के दौरान दुष्कर्म पीड़ित की तकलीफ को सुनकर आई जी डाँगी ने नियम कानून से परे जाकर संवेदना दिखाई और उसकी आर्थिक परेशानी को सुनकर आर्थिक मदद के निर्देश एसपी को दिये थे जिसके बाद पीड़ित गर्भवती महिला को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलवाई है। किसी भी घटना में पुलिस एयर कानून अपना काम करता है ये अलग बाद है कि कानुम की जटिल प्रक्रिया के बीच न्याय मिलने में देरी होती है लेकिन शासन और पुलिस प्रशासन थोड़ी से संवेदना रख कर काम करे तो गरीब पीड़ित को थोड़ी राहत जरूर मिलती है इस तरह के प्रयास से शासन के प्रति भी लोगो की भावना मजबूत होती है ,ऐसे ही एक दुष्कर्म पीड़ित गर्भवती महिला की परेशानी जनसुनवाई के दौरान आई जी डाँगी के सामने आई तो उन्होंने त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश के साथ उसे दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की हम नही कहते किए मदद बहुत बड़ी है लेकिन इससे पुलिस की भावना उजागर हुई है एक कोशिश ही किसी काम करने की दिशा में बड़ा प्रयास होती है।

