यूथ कांग्रेस में सरकारी कर्मचारियों का उपयोग- नेता प्रतिपक्ष धरमलाल

बिलासपुर। यूथ कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश की कांग्रेसनीत भूपेश सरकार सरकारी कर्मचारियों को लगाकर कर रही है दुरूपयोग उक्त आरोप छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता का बेजा दुरूपयोग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मितानीन, राशन दुकानों के संचालक, महिला बाल विकास विभाग, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, पशु विभाग, पंचायत विभाग के सचिव, रोजगार सहायक, सोसाएटियों के कर्मचारी आदि अनेक विभाग के कर्मचारियों पर दबाव पूर्वक यूथ कांग्रेस की सदस्यता करवा रहे है। घर-घर पहुॅचकर कर्मचारियों से पार्टी की सदस्यता कराने का भाजपा घोर विरोध करती है।
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सत्ता का दुरूपयोग करने की निंदा करते हुए कहा कि सरकार यूथ कांग्रेस की सदस्यता कराने के लिए जिस प्रकार शासकीय कर्मचारियों को डरा धमकाकर ऐसे काम करने हेतु मजबूर कर रही है यह इतिहास में कभी नही हुआ। इससे पता चलता है कि गुटीय राजनीति कांग्रेस में कितनी फैली हुई है। कर्मचारियों से पार्टी संगठन के लिए काम लेना घोर निंदनीय है।
बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की हो रही दुर्गती इस घटना से साफ देखा जाता है। पूरे भारत में अब कांग्रेस का कोई सदस्य नही बनना चाहता इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विधायक तक अब यूथ कांग्रेस की सदस्यता हेतु प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को डरा धमकाकर सदस्यता दिला रहे है जो घोर निंदनीय है जिसका हम विरोध करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-राजेश राठोंर पिता परमानंद राठौर 50 साल अलका एवेन्यू निवासीआरोपी…
Cresta Posts Box by CP