सिरगिट्टी में भी रेल्वे बुकिंग काउंटर की शुरूवात, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल की कोशिश रंग लाई,।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के दूसरे छोर लोको कालोनी तक विस्तारित फुटओवर ब्रिज, नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार, बुकिंग कार्यालय एवं पार्किंग का लोकार्पण |

दूसरे छोर के यात्रियों को दूर रास्ते से नहीं जाना पड़ेगा स्टेशन, समय और ईंधन की होगी बचत |

अतिथियों ने कहा बड़ी सौगात, रेलवे प्रशासन की प्रशंसा की |

बिलासपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाडियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में बिलासपुर स्टेशन के दूसरे छोर में लोको कालोनी तक हावड़ा छोर के 20 फीट चौड़े फुटओवर ब्रिज का विस्तार करने के साथ ही साथ द्वितीय प्रवेश द्वार, बुकिंग कार्यालय एवं पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है | इस सुविधा का लोकार्पण नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक , सांसद अरुण साव , विधायक शैलेष पाण्डेय महापौर रामशरण यादव ने किया,, पार्षद अजय यादव ,रामाराव ,सांई भास्कर ,अब्दुल खान उपस्थित थे , इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के लोकार्पण कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने इस सुविधा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक तथा सांसद, अरुण साव ने कहा कि इस क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक व सुखद पल है | इस सुविधा की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा रेलवे प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया | साथ ही उन्होने कहा कि इसकी उपलब्धता से बिलासपुर स्टेशन के दूसरे छोर अथवा लोको कालोनी तथा सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले यात्रियों को टिकटिंग की सुविधा के साथ ही स्टेशन में सीधा प्रवेश करने की सुविधा मिलेगी | कार्यक्रम को विधायक शैलेष महापौर रामशरण यादव ने भी संबोधित किया तथा इस सुविधा को इस क्षेत्र के लोगों के लिया बड़ी सौगात बताते हुये रेलवे प्रशासन का धन्यवाद किया,महापौर ने सकरी में भी एक बुकिंग काउंटर खोलने की मांग की । रेलवे को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि इस सुविधा की उपलब्धता से लोको कालोनी तथा सिरगिट्टी क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को आसानी से टिकटिंग की सुविधा, द्वितीय प्रवेश द्वार व फुटओवर ब्रिज के विस्तार से प्लेटफार्म में आरामदायक आवागमन सुविधा तथा गाड़ी खड़ी करने के लिए बेहतरीन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी | विस्तारित फुटओवर ब्रिज में सीढ़ी के साथ ही दिव्यांग फ्रेन्डली रेम्प भी बनाए गए हैं इससे दिव्यांग यात्री भी आसानी से प्लेटफार्म में पहुँच सकेंगे | साथ ही अब इस क्षेत्र के यात्रियों को अंडरब्रिज अथवा ओवरब्रिज के दूर रास्ते से स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा जिससे उनकी समय के साथ ही ईंधन भी बचेगा | रेल्वे किनीस सुविधा के लिए जनप्रतिनिधि लंबे समय से प्रयासरत थे जो अब जाकर पूरी हुइब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- संगीत साधना होती ये ईश्वर की कृपा पर ही…
Cresta Posts Box by CP