परसा कोल ब्लॉक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज और क्रांति सेना ने दिया जिला प्रशासन को ज्ञापन।

बिलासपुर- परसा कोल ब्लॉक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज और क्रांति सेना ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है ,सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा कि परसा कोल ब्लॉक के कारण आदिवासी परिवार बेघर हो जाएंगे ,साढ़े चार लाख पेड़ कटने से प्रदेश का तापमान बढ़ जायेगा पहले ही बिलासपुर जैसे शहर में 50 डिग्री तापमान पहुंच गया है ,इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कटने से आम आदमी का जीवन प्रभावित होगा मौसम का असर सभी पर पड़ेगा इसलिए इसका सभी को विरोध करना चाहिए जंगल कटेगा तो आम आदमी की समस्या भी बढ़ेगी अभी क्रम बद्ध आंदोलन चल रहा है सरकार ने जंगल कटाना बंद नही किया तो उग्र आंदोलन होगा ,अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार कोयला खदान ले रही है अगर सरकार ये काम करती एक बार सोचा जाता लेकिन एक कंपनी पूरा जंगल तबाह कर रही है दूसरे प्रदेश के लिए कोयला खुदेगा प्रदूषण हमारे प्रदेश के लोगो को झेलना पड़ेगा तापमान बढ़ने से आम जनता परेशान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के दूसरे छोर लोको कालोनी तक विस्तारित…
Cresta Posts Box by CP