बिलासपुर- मस्तूरी के कुकरदी कला रेत चोरों की चांदी है रोज पचास ट्रक रेत चोरी हो रही है इसमे मस्तूरी पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है रोज लाखो रुपये की रेत चोरी हों रही है ।मामले की जानकरी जिला प्रशासन को होने के कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के रेत चोरों पर कार्यवाई के निर्देश के जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाई की है रात तीन बजे कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग में कुकरदी कला में आधी रात खनिज विभाग ने छापा मार कार्यवाई करते तीन हाइवा जप्त किया है ,एक बड़े शराब माफिया के शागिर्द के और एक केंद्रीय संस्था के कर्मचारी रेत के इस बड़े अवैध कारोबार में जुड़े है ,जानकरी मिलने के बाद कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है और रेत के कही भी होने वाले अवैध कारोबार को बंद करने के लिए कहा है ,जिला प्रशासन का साफ निर्देश है मुख्यमंत्री के निर्देश को अक्षरसः पालन होना चाहिए कंही भी रेत के अवैध कारोबार को तुरत रोकना है।शासन की मंशानुरूप खनिज अधिकारी काम करे।
