एनटीपीसी में विश्वास जल दिवस पर कार्यशाला।

बिलासपुर- एनटीपीसी NTPC विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सीपत के द्वारा जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के बारे में कार्यशाला का आयोजन विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर एनटीपीसी सीपत परियोजना के पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा शासकीय मदनलाल शुक्त स्रातकोत्तर महाविद्यालय , सीपत में जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों , प्राध्यापको तथा कर्मचारियों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया । इस कार्यशाला में कालेज की प्राचार्या श्रीमती नीना वारिया ने अपना संबोधन दिया उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया । उनके अलावा महाविद्यालय के अन्य प्रकों ने भी कार्यक्रम को किया तथा विद्यार्थियों को जल के महत्व एवं संरक्षण के बारे में अपने अनुभव तथा सुझाव सा साझा किये | इसी कड़ी में एनटीपीसी सीपत , पर्यावरण प्रबंधन विभाग के उप महाप्रबंधक पंकज शर्मा तथा अपर महाप्रबंधक डॉ . एम मुत्थुरामन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया | इन्होंने ने भी जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के नये – नये आयामों के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा अपने दैनिक दिनचर्या में उसका अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम के अंत में वहाँ पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों , प्रध्यापको महाविद्यालय के कर्मचारी तथा एनटीपीसी सीपत के अधिकारियों कर्मचारियों ने जल संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *