पुलिस अवैध शराब पकड़ने में सक्रिय ,आबकारी निष्क्रिय, जिसका विभाग का काम वही सुस्त,पुसौर के छिछौर उमरिया काजू बाडी में महुआ शराब बना रहा आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर-आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के बर्तन जप्त, आरोपी पर आबकारी एकट की कार्रवाई…..

बिलासपुर रायगढ़ – होली ड्यूटी मे थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छिछौर उमरिया निवासी राम गोपाल चौहान काजू बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिये रखा है । सूचना पर तत्काल स्टाफ के साथ छिछोर उमरिया काजू बाड़ी पर रेड किया गया । रामगोपाल चौहान छिछौर उमरिया काजू बाडी रोड़ किनारे महुआ शराब बनाते मिला जिसे शराब बनाने और बिक्री करने के संबंध में कोई लायसेंस/दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया । रामगोपाल कोई कागजात नहीं होना बताया , आरोपी के पास से 10-10 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरिकन में भरा महुआ शराब जुमला कीमती 2000 रूपये एवं शराब बनाने की सामाग्री और 03 एल्युमिनियम बर्तन (गंज) कीमती 900 रूपये का जप्त किया गया । आरोपी-रामगोपाल चौहान पिता स्वर्गीय ईश्वर चौहान उम्र 36 वर्ष सा. छिछौर उमरिया थाना-पुसौर जिला-रायगढ़ पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *