चकरभाठा पुलिस की अच्छी पहल,बैकों को एटीएम में गार्ड रखने का फरमान।

बिलासपुर- रविवार को सुबह 3 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चकरभाठा स्तिथ बैंक ऑफ इंडिया के ATM में घुस कर गलत तरीके से पैसा निकालने का प्रयास किया जा रहा था। तभी ATM चेक कर रही पैट्रोलिंग पार्टी को आता देख कर वह व्यक्ति भाग गया था।

घटना समय का फोटो मॉडर्न इन्फार्मेटिक्स सिक्योरिटी मुम्बई से तत्काल लिया गया जिससे यह बात पता चली की यह हरकत
हर्ष गंगवानी नामक व्यक्ति ने की है। कुछ दिन पूर्व उटपटांग हरकत करता रहता था तब सेन्द्री हॉस्पिटल में ईलाज हेतु भर्ती था।

18तारीख को बैंक और ATM का सिक्योरिटी ऑडिट कर सभी बैंक को ATM गार्ड रखने कहा गया था। कुछ बैंक ATM में गार्ड रख लिया गया है, किंतु कुछ ATM में अभी भी गार्ड नहीं हैं।

सभी सवेदनशील स्थान पर गस्ती के दौरान विशेष निगाह रखी जाती है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *