पुरानी रंजिश को लेकर होली में मारपीट, बीस अंदर,सकरी पुलिस की कार्यवाई।

थाना सकरी होली रंगोत्सव के दिन लड़ाई झगड़ा करने वाले बलवाइयों के खिलाफ सकरी पुलिस की कार्यवाही। रंग लगाने एवं पुरानी रंजिश को लेकर किए थे मारपीट।

अलग-अलग 03 प्रकरण किया गया था पंजीबद्ध। ग्राम देवरी कला से 15 एवं अमेरी से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी-भानु सूर्यवंशी, सुजीत सूर्यवंशी, वीरेंद्र सूर्यवंशी, सूरज सूर्यवंशी, बाबूलाल सूर्यवंशी, सरस्वती सूर्यवंशी, प्रताप सूर्यवंशी, करण सूर्यवंशी, शिवचरण सूर्यवंशी, राजकुमार सूर्यवंशी, सतीश सूर्यवंशी, दुर्गेश सूर्यवंशी, अभिषेक सूर्यवंशी, प्रीतेश सूर्यवंशी, आशीष सूर्यवंशी सभी निवासी ग्राम देवरी कला थाना सकरी जिला बिलासपुर एवं
नीनी श्रीवास, बिल्लू श्रीवास, प्रहलाद श्रीवास, सुजीत श्रीवास तथा पुकलु ध्रुव सभी निवासी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

जप्त आलाजरब – लोहे की रॉड, बॉस के डंडे एवं ईंट पत्थर के टुकड़े,

बिलासपुर- होली त्यौहार रंग उत्सव के दिन ग्राम देवरी कला शिव मंदिर के पास राम देवरी कला के उपरोक्त 15 आरोपी आपस में होली खेल रहे थे कि होली खेलने एवम पुरानी रंजिश को लेकर आपस में अश्लील गाली-गलौच कर हाथ डंडे एवं ईंट पत्थर के टुकड़े से मारपीट करने लगे जिससे उन लोगो को चोटें आई है कि दोनों पक्षों के विरुद्ध काउंटर अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं अमेरी डी पारा में प्रार्थी सुनील उर्फ टील्ली कुर्रे के साथ ग्राम अमेरी के 5 आरोपियों के द्वारा रंग लगाने के नाम पर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ झापड़ एवं राड से मारपीट कर प्रार्थी एवं उसके भाई दिलीप को चोट पहुंचाए कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान सकरी पुलिस द्वारा तकाल होली त्यौहार कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु उक्त तीनों प्रकरण के कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *