शहर में फिर चाकूबाजी, सड़क में मामूली विवाद चल रहे चाकू,नाबालिग सहित आरोपियों को सरकंडा और क्राइम ब्रांच ने पकड़ा।

हत्या की नियत से हमला करने वाले आरोपी अपने साथिओं सहित तत्काल गिरफ्तार

आहत :-
अमन यादव पिता रंगनाथ यादव 19 साल नूतन कॉलोनी

आरोपी :-
1 . अभिषेक यादव पिता जगदीश 19 साल पुराना बस स्टैंड, इमलीपारा
2 . सुभम तिवारी पिता जयेश तिवारी 19 साल पुलिस लाइन पास
3 . एक अन्य नाबालिक


नूतन कॉलोनी का रहने वाला आहत अपने पुराने परिचितो से मिलने जोरापारा गया था, जहाँ घटनास्थल पर आरोपिओ से गाली गलौच करने की बात पर रोड पर विवाद हो गया, गाली सुनकर आहत ने मना करते हुए विरोध किया तों आरोपी अभिषेक यादव ने माँ बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे बटन चाकू को निकाल कर आहत पर वार कर दिया व अपने साथी सुभम तिवारी, व एक अन्य नाबालिक के साथ वहाँ से मोटरसाइकिल में भाग गया. जानकारी मिलने पर आहत को उसके परिचितो द्वारा हॉस्पिटल ईलाज के लिए भेजा गया.


जानकारी मिलते ही तत्काल सरकंडा पुलिस ने मौक़े में जाकर सीसीटीवी फुटेज घटनास्थल का निकाला, फूटेज में घटना भी स्पस्ट दिख रहा था, तत्काल आरोपिओ को दस्तयाब किया गया.


आरोपी अभिषेक यादव आपराधिक गतिविधि में पूर्व में भी सिविल लाइन, कोतवाली क्षेत्र से जेल जा चूका है.


थाना प्रभारी सरकंडा ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारिओ को घटना की जानकारी क्राइम ब्रांच के सदस्यों को भी अवगत कराया तथा सरकंडा पुलिस और क्राइम ब्रांच के सम्मिलित प्रयास से आरोपिओ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया.

जप्ती
घटना में प्रयुक्त बटन चाकू
मोटर साइकिल….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *