मूर्खाधिराज अभिषेक एवम् हास्य कवि सम्मेलन 16 मार्च को

बिलासपुर- बिलासा कला मंच द्वारा अंचल वासियों को स्वस्थ मनोरंजन देने और अपनी संस्कृति,कला और साहित्य को संरक्षित रखने हेतु विगत 33 वर्ष से निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी तारतम्य में 16 मार्च को संध्या 6 बजे से राघवेंद्र राव सभा भवन बिलासपुर में होली दहन की पूर्व संध्या पर मूर्खाधिराज अभिषेक एवम् हास्य कवि सम्मेलन आयोजित है। ज्ञात हो कि विगत 28 वर्ष से किसी एक व्यक्तित्व को मूर्खधिराज की उपाधि से विभूषित किया जाता है और उनकी व्यक्तित्व,कृतित्व को हास्य परिहास के माध्यम से पठन कर मूर्खाधिराज की पोशाक पहनाकर सम्मान किया जाता है।
इस समारोह के मुख्य अतिथि डा भवानी शंकर नाथ उप महानिरीक्षक एवम् मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल ,बिलासपुर होंगे। विशिष्ट अतिथि श अरूण चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर एवम् अध्यक्षता विक्रम सिंह वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर करेंगे। आमंत्रित कवियों में सर्वश्री मीर अली मीर,राजेंद्र मौर्य, गजराज दास महंत और ऋषि वर्मा बैगा हास्य- व्यंग्य, गीत की प्रस्तुति देंगे। इस समारोह में अंचल वासी सपरिवार शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *