’’ थाना सिरगिटटी पुलिस की सट्टा पर कार्यवाही।
’’ अलग-अलग जगह पर अंको पर सट्टा खिलाने वालों पर की गई कार्यवाही।
’’ आरोपीगण सट्टा पट्टी पर्ची लिखते हुऐ रंगे हाथ गिरफ्तार।
’’ 04 डाॅट पेन, 04 नग मोबाईल, सट्टा पट्टी पर्ची, कुल नगदी रकम 44200 रू. किया गया जप्त।
’’ नाम आरोपीगण – 1.दीपक चन्द्रकार पिता सुन्दरलाल उम्र 24 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी
2.राजू साहू पिता सन्तोष साहू उम्र 39 वर्ष निवासी हेमूनगर बंधवपारा
3. अमृतलाल पिता रंजीत चैहान उम्र 56 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी
4. संतोष सिन्धी उर्फ बालू पिता स्व. चन्दूलाल उम्र 40 वर्ष निवासी सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी
बिलासपुर- थाना सिरगिट्टी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दीपक चन्द्राकर निवासी कोरमी गजरा चैक के पास, राजू साहू, अमृत साहू, संतोष सिन्धी रहबर चैक के अलग-अलग स्थानों पर डाॅटपेन से अंको पर रूपये पैसे का सट्टा पट्टी लिख रहे है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके जाकर रेड कार्यवाही करने पर सभी व्यक्ति कागज से अंको से सट्टा पट्टी लिखते हुये मिले। उक्त आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची पर अंक लिखा हुआ, 04 डाॅट पेन, 04 नग मोबाईल एवं कुल नगदी रकम 44200 रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ़ जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उनि एस.बी.परिहार, आरक्षक कमलेश्वर मिश्रा, अफाक खान, शशीकांत जायसवाल एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
