भाजपाइयों को जुठ बोलने की ट्रेनिंग आरएसएस देता है- हुसैन उमर दलवई, प्रदेश निर्वाचन अधिकारी कांग्रेस।


बिलासपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई ने आज़ 13 मार्च को कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर /ग्रामीण ) की संयुक्त बैठक ली ,बैठक मे ब्लाक अध्यक्ष, ज़ोन अध्यक्ष ,ब्लाक समन्वयक ,चीफ इनरोलर्स ,विधानसभा प्रभारी ,ज़िला प्रभारी शामिल हुए ,कार्यक्रम में स्वागत भाषण शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने दिया और शहर में मैन्युअल और ऑन लाइन मेम्बरशिप की जानकारी दी ,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि बिलासपुर जिले में कु बूथ 1459 है ,जिसमे ग्रामीण के 1231 और शहर के 228 बूथ शामिल है,बिलासपुर जिले मैन्युअल और डिजिटल सदस्यता लगभग एक लाख हो गया है , 47637 डिजिटल सदस्य बनाये गए है जिसमे से शहर कांग्रेस कमेटी से लगभग 3000 सदस्य और ग्रामीण से 45000 सदस्य बनाये गए है ,इसी प्रकार मैन्युअल सदस्य लगभग 55 हजार बन चुके है ,जिसमे से शहर से 4000 सदस्य और ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 51000 सदस्य बनाये गए है ,बिलासपुर जिला पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम और विधान सभा मे कोटा दूसरा और मस्तूरी तीसरे स्थान पर है , इस तरह बिलासपुर जिला अपने लक्ष्य से आगे है और रहेगा । ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि अभी तक ज़िलापदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, ज़ोन प्रभारी, ब्लाक समन्वयक ,चीफ इनरोलर्स अच्छा काम कर रहे है फिर भी कुछ जगह कमजोर परफार्मेन्स है ,जिनका परफार्मेन्स कमजोर या आशानुरूप नही है अभी से सदस्यता अभियान में तेजी से जुड़ जाए और लक्ष्य को प्राप्त करे ,नही तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी का स्पष्ट निर्देश है ,ऐसे पदाधिकारियों को 31 मार्चक बाद से पद मुक्त कर दिया जाएगा ।
प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि बिलासपुर ज़िला ( शहर/ग्रामीण ) बड़े उत्साह और कर्मठता के साथ सदस्यता अभियान में लगा हुआ है ,और एक लाख सदस्यता बना चुका है ,उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के सोच के अनुरूप सदस्यता बनाया जा रहा है ,क्योकि कांग्रेस हमेशा सत्य के साथ खड़ा है ,भाजपा में तो मिस कॉल करो और सदस्य बन जाओ ,जो लोगो को धोखे से सदस्य बनाती है क्योंकि भाजपा की मातृ संस्था झूठ बोलने की ट्रेनिंग देती है ,इसलिए ये लोग झूठ बोलते है ,इसमें नरेंद्र मोदी की गलती नही है क्योंकि उन्हें झूठ बोलने का विधिवत प्रशिक्षण मिला हुआ है , उन्होंने कहा कि आरएसएस में चार बाते बताई जाती है ,पहला कैसे झूठ बोला जाए ,दूसरा समाज मे धर्म के नाम पर ,जाति के नाम पर कैसे द्वेष फैलाया जाए ,तीसरा कंधे में लाठी लेकर चलना ,जो सुरक्षा के लिए न होकर लड़ाने के लिए है ,गांधी जी को एक बार गोली मारी गई पर आज भी उनके लोग गांधी जी के पोस्टर पर गोली चलाते है ,ये लोग गांधीजी से कितना घृणा करते है ? उनका राष्ट्रवाद धर्म वाद है जबकि हिन्दुराष्ट्रवाद उदारवाद है ,जिसमे हर नागरिक को अपनी संस्कृति,सभ्यता,जाति, धर्म ,संस्कार परम्परा के साथ जीने का अधिकार देता है ,कांग्रेस का राष्ट्रवाद समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान की बात करती है ,जबकि भाजपा का राष्ट्रवाद अम्बानी और अडानी के विकास की बात करती है ,कांग्रेस के रगों में राष्ट्रवाद है कांग्रेस ने गांधी के साथ आज़ादी की लड़ाई लड़ी ,सत्याग्रह किया ,जेल गए ,एक बार बाजपेयी जी भी आज़ादी के आंदोलन में कूद पड़े ,जब जेल जाने की बात आई तो पलट गए ,ये उनका राष्ट्रवाद है ,
उन्होंने कहा बिलासपुर एक साफ सुथरा शहर है ,लोग भी बड़े अच्छे है ,अपनापन है ,उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मेम्बरशिप करे ,और इस माध्यम से घर घर जाकर भाजपा की कथनी करनी को बताए छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि को जनता तक पहुंचाए ।

कार्यक्रम में ,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर जीत चावला, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, प्रदेश महामंत्री पीयूष कोसरे, अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अशोक अग्रवाल, शेख नजीरुद्दीन,रविन्द्र सिंह, संतोष कौशिक दिलीप लहरिया ,अभय नारायण राय,ऋषि पांडेय,,सीमा पांडे, अध्यक्षगण जावेद मेमन,, नागेंद्र राय,झगगर राम सूर्यवंशी, रमेश सूर्या,, ,रामचन्द पैकरा,यासीन खान,एस आर कशयप, लक्ष्मी साहू,,अनिल यादव,गंगाराम लास्कर, पवन साहू,पुष्पेंद्र साहू,शहज़दिकुरैशी,श्याम पटेल,रमाशंकर बघेल,मनीष गडवाल, रामेश्वर भार्गव,,विनय शुक्ला,अंकित गौरहा,,सन्तोष दुबे,दिलीप पाटिल,अज़रा खान,दीपांशु श्रीवास्तव,अखिलेश गुप्ता,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *