बिलासपुर- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा ) नई दिल्ली के कार्यपालक | अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री यू.यू. ललित के द्वारा जिला न्यायालय राजनांदगांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत की कार्यवाहियों का विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हुए लोक अदालत की खण्डपीठ के न्यायाधीश एवं सदस्यों से चर्चा की गई । न्यायमूर्ति यूयू ललित के द्वारा दो प्रकरणों में पक्षकारों से विडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये समझाईस देते हुए पचकारगण आपसी सुलह समझौते से मामले को कराने हेतु प्रेरित किया गया । इसके अलावा माननीय | न्यायमूर्ति यूयू ललित के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी से भी विडियो | कान्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करते हुए लोक अदालत के सफल आयोजन की जानकारी ली गई । समाचार लिखे जाने तक उक्त नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह समझौता के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों से कुल 1,00,000 से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो चुके है तथा शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत की समाप्ति तक 2,00,000 से अधिक प्रकरणों के निराकृत होने की संभावना है । इसी प्रकार उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में कुल 03 खण्डपीठों के द्वारा कुल 68 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 12017800 / – रूपये का अवार्ड पारित किया गया । इसी प्रकार उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में रायपुर स्थित स्थायी लोक अदालत ( जनापयोगी सेवाएं ) के न्यायालय के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अनुतोष के तहत नगन निगम के कुल 33000 प्रकरणों का निराकरण किया गया ।
