बिलासपुर- रायगढ़ के बवाल के बाद वकील और राजस्व अमले के बीच घमासान का मामला शांत होता दिख रहा है , राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य के नेतृत्व में अधिवक्ताओ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला ,मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महाधिवक्ता सतीश चंद्र का आभार जताया है राज्य अधिवक्ता परिषद के अशोक तिवारी ने बातया की मुख्यमंत्री ने अगले सत्र में अधिवक्ता प्रोटक्शन बिल और मेडिकेलम बिल को लाया जाएगा बाकी मांगो पर भी चर्चा के पूरा किया जाएगा ,
इधर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का आह्वान:२५मार्च को रायपुर में महारैली और २२अपरेल को जन्तर मंतर में धरना प्रदर्शन का एलान किया है एडवोकेट प्रौटक्शन एक्ट लागू करने व छत्तीसगढ़ में व्याप्त राजस्व भ्रष्टाचार के खिलाफ। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला , तहसील व अन्य अधिवक्ता संघों को आग्रह पत्र लिखकर सभी अधिवक्ता संघों से अपील की है कि राज्य के सभी अधिवक्ता संघ अपने अपने संघों से भी प्रस्ताव पारित कर रायपुर की महारैली व जन्तर मंतर दिल्ली के धरना प्रदर्शन में शामिल हो। रायपुर में रैली कर वकीलों के द्वारा CMव राज्यपाल को ज्ञापन दिया जायेगा। दिल्ली में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जंतर-मंतर में कर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा।
