बिलासपुर- समता कालोनी हत्याकांड में कई धड़ों ने राजनीतिक रोटी सेकना शुरू कर दिया युवा इसमे टूल्स बन रहे है लेकिन इन सब से शहर की शांति भंग हो रही है।लो इन ऑर्डर की स्थिति बन रही है ।कंही न कन्हि इन सब के पीछे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहा है ,जो काम तुरत निपटाने का था उसे समय देकर पूरे शहर का माहौल खराब करने का काम हो रहा है ,पुलिस की भूमिका को लेकर चौक चौराहों में चर्चा है , लोगो चर्चा कर रहे है कि बिलासपुर कवर्धा बन गया कभी भी अप्रिय स्थिति ऐसे में खड़ी हो जाएगी ,दोनो तीनो गुट पुलिस पर अपना अपना दबाव बना रहे है ।मामले में साम्प्रदायिक रंग देख कर नेहरू चौक में सर्वधर्म संगठन ने सभा का आयोजन किया सभी समाज ने मिलकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष कार्यवाई के साथ कार्यवाई की मांग की , सभा मे महेश दुबे ,पार्षद सीमा घृतस, सीमा पांडे, प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नजरुदीन,तैयब हुसैन, अकबर , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेनन, नरेंद्र बॉलर, सुधांशु मिश्रा,,पार्षद अब्दुल ,दुलारे, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ,भगवा कुर्ते में पहुंचे अकबर खान ने धरना स्थल के पास अपनी टीम के साथ रघुपति राघव राजा राम का भजन गया , और नवीन महादेव अमर रहे के नारे लगाए, धरना के बाद संगठन के लोगो ने एएसपी उमेश कश्यप को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष कार्यवाई की मांग करते हुए अपना धरना समाप्त किया।
