शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे लॉ के छात्रों से एएसपी उमेश कश्यप ने पूछी धारा तो ताकने लगे एक दूसरे का मुंह।

बिलासपुर- सरकंडा इलाके में मारपीट की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे डीपी विप्र कालेज के छात्रों से ही पूछ लिया कि पुलिस बकी कार्यवाई को गलत बता रहे हो तो तुम्ही लोग बताओ कौन से धारा लगती है मारपीट और गाली गलौच करने में तो भीड़ लेकर पहुंचे ये डीपी विप्र कालेज के छात्र एक धारा नही बता पाए सब एक दूसरे का मुंह ताकने लगे कोर्ट पहने सूटेट बुटेट डीपी विप्र कालेज के छात्र एक दूसरे को आगे करने लगे एएसपी के सवाल कुछ मुंडी खजवाते हुए खिसक लिए एक छात्र इज्जत बचाने के फिराक में अन्येबांये बताने लगा तो एएसपी उमेश कश्यप ने वंही इन लॉ के छात्रों की क्लास ले ली और बातया की जो बता रहे हो वो गलत है थोड़ा पढ़के आओ ,एएसपी की सार्वजनिक रूप से लॉ के छात्रों की क्लास से भारी फजीहत डीपी विप्र लॉ कॉलेज की हो गई ,वंहा खड़े लोगो चर्चा करने लगे बताओ ये डीपी विप्र लॉ कॉलेज के छात्र है एएसपी के सामने अभी बोलती बंद हो गई तो आगे क्या होगा। कुछ तो एएसपी के सवाल के बाद इधर उधर झाँकेत हुए निकल लिए।लॉ कॉलेज के छात्र बना रुतबा दिखाने पहुंचे सभी होशियारी धरी रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *