भोंदू के पीछे छीपे जमीन फर्जीवाड़े के असली आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

बिलासपुर- शहर के बड़े व्यपारी जमीन के फर्जीवाड़े में शामिल है ,इन व्यपारियो ने भोंदू को मोहर बना कर राजस्व विभाग की सरकारी जमीन को हड़पने की साजिश की है, पहले इन बड़े व्यपारियो ने कई फर्जीवाड़े करके सरकारी जमीन में हेर फेर की है। आई जी डाँगी ने मामले की शिकायत के बाद जांच कमेटी बना कर कर सरकार को नुकसान से बचाया है ,मोपका में इस के अलावा भी पेट्रोल पंप ,शादी घर सहित कई सरकारी जमीन पूर्व में भाजपा के नेताओ ने बेची है ,और अब ये भाजपा एक फट के नाम की फर्म से जमीन का कारोबार कर रहे है ,एक और कम ब दुबले पतले नेता ने भी यंहा जमीन का फर्जीवाड़ा किया , एक कांग्रेस के नेता तो यंहा सक्रिय ही है , वैसे ये पूरा इलाका भजापा एयर कांग्रेस नेताओं का चारागाह है , एक भाजपा नेता ने भारती नगर में निगम की जमीन को प्लाट बना कर बेच दिया। मोपका के भोंदू के पीछे शहर के काला सफेद का कारोबार करने वेले बड़े कारोबारी शामिल है ,भोंदू को पुलिस ने पकड़ लिया ऐसे कई भोंदू को पुलिस पकड़ भी लेती है लेकिन असली फंदेबाज बचा जाते है।सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल लाल खदान में चल रहा है ,बीजेपी के पूर्व मंत्री बांधी के रिश्तेदार द्वारा कब्जा करने की शिकायत ब्लॉक कांग्रेस कामेटी के नगेन्द्र राय ने की है ।इसमे अभी कुछ नही हुआ है।पूर्व मंत्री अमर ने भी जमीन के फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाते हुए कार्यवाई की मांग की थी लेकिन मामला अभी धीरे धीरे खिसक रहा है। अरबों रुपये की मोपका की जमीन एक रिक्शा वाले के नाम फर्जी तरीके से चढ़ा दी गई। असली खेल करने वाले भोंदु के पीछे खड़े होकर मलाई का इंतजार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *