बिलासपुर- शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम का कहना है कि सरकार आत्मानंद इंलिश मीडियम कि तरह हिंदी मीडियम स्कूल भी जल्द शुरू करेगी इसके लिए तैयारी हो गई है ,जिस तरह एक समिति आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन कर रही है उसी तरह इसका भी संचालन होगा इसके लिए अलग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी , एक सवाल के जवाब में कहा कि जितनी भर्ती कांग्रेस सरकार ने की है उतनी बीजेपी सरकार ने 15 साल में नही की 15 हजार शिक्षकों की भर्ती सरकार ने की है और जरूरत पड़ने पर और भर्ती की जयेगी,
जीपीएम जिले में कलेक्टर ऋचा प्रकाश द्वारा समस्या बताने आए संरक्षित आदिवासियों का मामला तूल पकड़ने लगा है ।शिक्षा मंत्री ने कहा कि मामले की मुझे जानकारी नही है मैं मामले की जानकारी लेकर कार्यवाई की बात करूंगा । चार दिन पहले एक भरिया आदिवासी की पानी मे डूबने से मौत हो गई लेकिन उसे निकाला नही गया इसको लेकर आदिवासी समाज कलेक्टर से मिलने गया था इससे नाराज कलेक्टर ने हथकड़ी लगवा कर उनको जेल भिजवा दिया इस समाज मे आक्रोश पैदा हो गया है
ऑफलाइन परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने दो टूक कहा कि परीक्षा ऑफ लाइन होगी जो छात्र परीक्षा नही दे पा रहे है ये उनकी समस्या है।
शिक्षा मंत्री के स्वागत के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे समेत कांग्रेस नेता एयर कार्यकर्ता पहुंचे थे।
