बिलासपुर,रायपुर। श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान द्वारा उनकी 88वी जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के 5 संभागों के 25 कृषकों को उत्कृष्ट किसान रत्न सम्मान यहां प्रदान किया गया।
स्थानीय सर्किट हाउस के कन्वेंशनल हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन की सराहना करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं सांसद रहे स्व. मनहरण लाल पाण्डेय को याद किया. उनसे जुड़े कई संस्मरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दो कार्यकाल में हम एक साथ विधायक रहे। पाण्डेय जी कृषकों के हितो एवं हर खेत तक पानी पहुंचे इसकी चिंता करते थे। अरपा भैसाझार उनके ही प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने साथ ही अपनी सरकार की किसानों एवं उनके के हित की भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा किसानो को छत्तीसगढ़ की विकास की धुरी बताया l वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा की कई दशकों के संघर्षो के साक्षी श्रद्धेय पाण्डेय जी रहे हैं। भाजपा को खड़ा करने में उनकी बड़ी भूमिका रही l
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने मनहरण लाल पाण्डेय को महामानव बताया और कहा की उन्होंने पूरा जीवन राष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ अंचल की सेवा में लगा दिया l वे जमीन से जुड़े नेता एवं कृषक थे l उन्होंने कहा की जैविक खेती से उन्नन्त एवं स्वस्थ भारत बनेगा, क्योंकि कृषि ही विकसित भारत का आधार है। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने कार्यक्रम प्रस्तावना रखी और पूर्व कलेक्टर बीजापुर अनुराग पाण्डेय ने श्री पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डे, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राम गर्ग प्रदेश कोषाध्यक्ष, मितुल कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक सिंह ठाकुर, शशांक शर्मा, सुभाष तिवारी, राकेश तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर तौकीर राजा, ओम प्रकाश देवांगन, राकेश शर्मा, रविश गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा, संजय खंडेलवाल, श्रीमती विनीता पाण्डेय, डॉ. नम्रता शर्मा एवं डॉ. शैल शर्मा एवं बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे l
इस अवसर पर स्व. पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला पाण्डेय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सम्मानित होने वाले किसानों के नाम इस प्रकार हैं- बिलासपुर संभाग से तोश राम राठौर, बृजलाल सिंह राठौर, उत्तरी बाई, यश मिश्रा, नरेन्द्र पटेल , डॉ. विनय गुप्ता, सरगुजा संभाग से मिलिन्द राज सिंह, रोशन लाल अग्रवाल, धरमलाल दादा, लक्ष्मन बंजारा, दुर्ग संभाग से शिव कुमार चंद्रावंशी, कमलेश सिंह राजपूत, कृष्णा चंद्राकर, परशूराम मंडावी, छत्रपाल देशमुख, रायपुर संभाग से तुलसी राम पटेल, सोबरन सिंह, खीर सागर पटेल, अरुण साव, मनीष शर्मा जी, मुकेश चौधरी, आत्मबोध अग्रवाल, . बस्तर संभाग से रामसाय मरकाम, विजय मंडावी, तरुण साहा, मंगलू राम नरेटी।