पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव पहुंच गए बिल्हा विधानसभा, लोगो ने किया जोरदार स्वागत, करोड़ो के विकास कार्य का भूमि पूजन।


पथरिया नगर पंचायत में अटल श्रीवास्तव ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
बिलासपुर – पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बिल्हा विधानसभा में विकास के काम की शुरुवात कर दी है ,बिल्हा विधानसभा के पथरिया में अटल श्रीवास्तव ने गाजे बाजे के साथ करोड़ो की योजना का भूमि पूजन कर फूल माला पहन ली है ,क्षेत्र के लोग भी इस नए काम से भारी खुशे है कि कुछ तो नया शुरू हुआ ।छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव पथरिया पहुंचकर नगर पंचायत पथरिया के डॉ.बी.आर.अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन (74.24लाख) सहित करोड़ों के विकास कार्यों का विभिन्न योजनाओं के तहत् भूमिपूजन किया, भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव के साथ के साथ विशिष्ट अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष थनेश्वर साहू, पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर, , विशिष्ट अतिथि मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस, बिलासपुर शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया और स्वागत भाषण दिया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शीतला द्विवेदी सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं पथरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संकट से उबरने के बाद अब सरकार विकास योजनाओं पर ध्यान दे रही है, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगमों में विकास के कार्य प्रारम्भ हो रहे हैं, इसका प्रमाण आज यह भूमिपूजन है। पथरिया नगर पंचायत बिल्हा विधानसभा का हिस्सा है, जो कि मुंगेली जिले में आता है, बिल्हा विधानसभा के विकास के लिए हमारे कांग्रेस के सभी पदाधिकारी जो योजनायें बनायेंगे, उन्हें मंजूर किया जायेगा और बिल्हा का विकास होता रहेगा, पथरिया नगर पंचायत के विकास के लिए आगे भी कार्य किये जायेंगे।
कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर, जागेश्वरी वर्मा ने भी संबोधित किया, सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *