बिलासपुर। यूक्रेन पढने गये छात्रों के परिजनों से उनके निवास पहुॅचकर सांसद अरूण साव ने मिलकर सांत्वना दी।
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार विधानसभा बिलासपुर में सांसद अरूण साव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के रेल्वे मंडल के तोरवा निवासी छात्र वेंकट निखिल, बिलासपुर पूर्वी मंडल के दयालबंद निवासी छात्रा देवी शर्मा, बिलासपुर मध्य मंडल मंडल के मधुबन रोड दयालबंद निवासी शिवम राठौर, दक्षिण मंडल के मंझवापार जरहाभांठा निवासी छात्रा रिया आदिति लादेर, बिलासपुर उत्तर मंडल के दैहानपारा पुराना सरकंडा निवासी छात्र गौरव शास्त्री, बिलासपुर पश्चिम मंडल के कुदुदण्ड निवासी छात्र ऋषभ शुक्ला, 25 बंगला व्यापार विहार रोड निवासी छात्र अभिषेक भगत एवं श्रीराम परिसर शांति नगर, निवासी छात्रा आनंदिका शुक्ला के परिजनों से मिलकर छात्रों को यूक्रेन से सकुशल लाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के प्रयासों से अवगत कराया व सांत्वना दी और कहा कि चिंता न करे सब छात्र शीघ्र ही सकुशल आ जायेंगे।
छात्रों के परिजनों से मिलने के दौरान जानकारी मिली कि छात्र ऋषभ शुक्ला एवं छात्र वैंकट निखिल युद्ध प्रारंभ होने से पूर्व बिलासपुर आ चुके है, छात्रा रिया आदिती लादेर आज 3 मार्च को नई दिल्ली पहुॅच गई है, छात्रा आनंदिका शुक्ला 1 मार्च को बिलासपुर सकुशल आ चुकी है, छात्र अभिषेक भगत अभी वर्तमान में रोमानिया में व छात्रा देवी शर्मा एवं छात्र गौरव शास्त्री हंगरी में तथा छात्र शिवम राठौर पेशेचित युक्रेन में है। छात्रों के परिजनों से मिलने पर जो छात्र युद्ध प्रारंभ होने के बाद 1 मार्च व 3 मार्च को भारत पहुॅच गए है उनके परिजनों ने एवं जिनके बच्चों का स्वदेश आना शेष है सभी के परिजनों ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने युक्रेन पढने गए छात्रो को लाने के लिए गंगा अभियान चलाकर वापसी के प्रयास प्रारंभ किया है वह सराहनीय है उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा जिन छात्रों का स्वदेश आना शेष है उनके परिजनों ने कहा कि हमको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर पूरा विश्वास है कि उनके प्रयास से हमारे बच्चे शीघ्र सकुशल वापस आ जायेंगे।सांसद के साथ बिलासपुर विधानसभा के बिलासपुर रेल्वे मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
