कलेक्टर एसपी ने अधिवक्ताओ को दिया सम्मान ,लिया ज्ञापन ,बैठाकर की चर्चा

बिलासपुर- रायगढ़ में राजस्व विभाग के तहसीलदार और स्टाफ की पिटाई करने बाद अधिवक्ताओ ने अब प्रोटेक्शन एक्ट और रायगढ़ वकीलों के खिलाफ दर्ज अपराध को वापस लेने को लेकर धरना प्रदर्शन किया , जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा एक दिन का धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें अधिवक्ताओं के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने तथा लोक सेवा गारंटी योजना तथा रायगढ़ में निर्दोष अधिवक्ताओं के विरुद्ध किए गए f.i.r. को वापस लेने आदि मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा ,बड़ी संख्या में अधिवक्ता नेहरू चौक में धरने में बैठे,। बाद कलेक्टर एसपी से मिल कर अधिवक्ताओं ने अपनी बात रखी प्रशासन ने चुपचाप इनकी बात सुनी कुछ अधिवक्ता बातचीत के दौरान जोर जोर से अपनी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *