कांग्रेस नेताओं ने किया सीएम के कार्यक्रम स्थल की तैयारी देखी।

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल का 25 फरवरी को बिलासपुर दौरे की तैयारी का जायजा लेने प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ,पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, राकेश शर्मा,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,, , लालबहादुर शास्त्री स्कूल पहुंचे , अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी और माल्यार्पण करने वालो की बैठने की व्यवस्था अलग अलग की गई है , जिनका प्रवेश हरदेव लाला मन्दिर के पास से होगा,जबकि अतिविशिष्ट लोगो का प्रवेश लाल बहादुर स्कूल के मुख्य द्वार से रहेगा ,पत्रकार दीर्घा अलग से बनाया गया है ,जबकि जनता की बैठने की व्यवस्था अलग है ,
माननीय मुख्यमंत्री जी बिलासपुर को बड़ी सौगात देने जा रहे है ,जिसमे तिफरा फ्लाई ओवर,तारामंडल व्यापार विहार,स्मार्टसिटी के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री 25 फरवरी को अपरान्ह 1.55 बजे डीपीएस स्कूल तिफरा प्रांगण में लैंडिंग करेंगे ,2.00 बजे फ्लाई ओवर तिफरा का लोकार्पण करेंगे,दोपहर 2.20 बजेपुर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की जरहाभाठा चौक स्थित प्रतिमा पर करेंगे,दोपहर 2.25 बजे व्यापार विहार में तारामंडल का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे ,साथ ही स्कूली बच्चों के साथ संवाद करेंगे ,दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.00 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे । अध्यक्ष द्वय ने कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का बिलासपुर के विकास के लिए विशेष फोकस है ,इन्होंने अरपा नदी में चौमासा पानी रहै ,इसके लिए नदी पर दो बैराज , नदी के दोनों किनारों पर 6 लेन सड़के ,आदि का निर्माण तेजी से हो रहा है ,बहतराई स्टेडियम को हॉकी खेल के लिए उच्च स्तरीय बनाना और मैदान का नामकरण पूर्व मंत्री स्व बी आर यादव जी के नामपर करना इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 25 फरवरी को विकास के अनेक सौगाते देने जा रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *