सीएम बघेल करेंगे 353 करोड़ की सौगात, जिला प्रशासन ने लगया दम लोगो मिलेगी बड़ी सुविधा और राहत।

बिलासपुर- कलेक्टर साराँश मित्तर के प्रयास से शहर के विकास कार्यो में बिना किसी रोड के काम पूरा हुआ है ,शहर की महत्वपूर्ण योजना को कलेक्टर ने पंख लगाए है ,तिफरा ब्रिज ,बंधवा तालाब, स्मार्ट सड़क ने तारा मंडल को कलेक्टर ने चार्ज लेते ही टारगेट में लिया और उसे पूरा किया और अब प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के हाथों लोकार्पण होने जा रहा है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बिलासपुर को 25 फरवरी 2022 को कई अनुपम सौगाते देंगे । उनके द्वारा 353 करोड़ की लागत से 97 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से 107.49 करोड़ की लागत से 1620 मीटर तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज,  26.83 करोड़ की लागत से स्व.रामबाबू सोंथालिया व्यापार विहार स्मार्ट रोड, 6.72 करोड़ की लागत से प्लेनेटोरियम तथा 4.93 करोड़ की लागत से बंधवापारा तालाब पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *