बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में किया तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण
107 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है 1620 मीटर लंबे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण
लोकार्पण के बाद तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज पर मुख्यमंत्री कुछ दूर तक चलकर गए।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा तिफरा छोर से स्व.जमुना प्रसाद वर्मा काॅलेज तक किया गया है ब्रिज का निर्माण ब्रिज उदघाटन में मुख्यमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, महापौर राम शरण यादव, संसदीय सचिव रश्मि सिंह , विधायक शैलेश पांडे ,अटल श्रीवास्तव , प्रमोद नायक ,सहित कांग्रेस नेता शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने किया डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का लोकार्पण
शहरवासियों को मिली ज्ञान के भंडार और मनोरंजन की सौगात
साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से बना है प्लेनेटोरियम
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया गया है निर्माण
दिन में ही आकाशीय नजारों के साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र की मिलेगी जानकारी
प्लेनेटोरियम में है 200 लोगों की बैठक क्षमता और पृथक ऑक्सीजोन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी चौक पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया यंहा पर वार्ड के पार्षदों ने सीएम का स्वागत किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर आगमन पर डीपीएस हेलीपेड तिफरा पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्य कर एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महामंत्री अर्जुन तिवारी ,नगर निगम के सभापति शेख नज़रुद्दीन, संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नागरिक सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, अभय नारायण विनय शुक्ला अजय श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
