गरीब को झोपड़ी कोई नही तोड़ सकता मैं ग़रीबो के साथ हूँ -पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल

बिलासपुर। गरीब व्यक्ति जो झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में मकान बनाकर रह रहे है उन्हे कोई बेदखल नही कर सकता उक्त उदगार पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जरहाभाठा मिनी बस्ती क्षेत्र में निवासरत गरीब परिवारों से मिलने एवं उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कही।
अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान जो भी व्यक्ति जिस स्थान पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे उन्हें उसी स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाकर दिए गए उदाहरण देते हुए कहा कि नूतन चौक सरकंडा ने निवासरत सभी झुग्गीवासियों को वही मकान दिया गया। आज सब खुश है परिवार सहित निवासरत् है, उसी तरह जरहाभांठा मिनी बस्ती में आप लोग कई वर्षो से रह रहे है सरकारी जमीन पर इसलिए आप लोगो को सुविधा के लिए यहॉ सामुदायिक भवन का निर्माण 20 वर्ष पूर्व किया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वपूर्ण योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास एवं मोर जमीन मोर मकान के तहत 2.50 लाख रूपए की राशि आप लोगो को दी जाती है जिससे कि आप लोग स्वयं मकान बनाकर निवास करें, लेकिन कांग्रेसियों के मन में कुछ और चल रहा है। उनकी नजर करोडों रूपए की जमीन पर है जिसमें उनके वारे न्यारे हो जायेंगे। अग्रवाल ने कहा कि आप लोग चिंता मत करिए आप लोगो को कोई भी यहॉ से हटा नही सकता, मैं स्वयं एवं भारतीय जनता पार्टी आप लोगो के साथ खड़ी है, कांग्रेसियों के मंसूबे कभी पूरे नही होंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार में बैठे लोग आए यहॉ सर्वे करे या जो निवासरत है उनके मकानों की फोटो लेले तथा शासन शीघ्र मोर जमीन मोर मकान के तहत उन्हें राशि उपलब्ध कराए जिससे की मिनी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवार अपना पक्का मकान बना सके। अग्रवाल ने इस क्षेत्र के लोगो से आव्हान किया कि आप लोगो को डरने की जरूरत नही है। आपको यहॉ से कोई नही हटा सकता, यहॉ के निवासी अमर अग्रवाल से अपनी समस्याओं को अवगत कराने आने वाले थे लेकिन अग्रवाल ने कहा कि मैं स्वयं आप लोगो के बीच आउंगा, इसलिए अमर अग्रवाल जरहाभांठा मिनी बस्ती पहुॅचकर सामुदायिक भवन में उपस्थित लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि हम सबको खुशी हो रही है कि हमने भाजपा शासनकाल के दौरान बिलासपुर के विकास में बहुत सारी योजनायें स्वीकृत कराई थी उसमें से रायपुर रोड मार्ग फ्लाई ओव्हर, स्मार्ट सिटी सड़क व्यापार विहार रोड, प्लेनेटोरियम तारा मंडल का उद्घाटन करने स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री बिलासपुर आ रहे है मैं बिलासपुर वासियों को बधाई देता
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *