स्व बलराम सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में ह्नाफ़ा का कब्जा ,सुपर ओवर में रोमांचित मुकाबले का फैसला ।

बिलासपुर- तखतपुर विधानसभा पूर्व विधायक स्वर्गीय बलराम सिंह ठाकुर क्रिकेट की एक लाख की इनामी प्रतियोगिता में ह्नाफ़ा ने जीत का परचम लहराया फाइनल में दोनो टीम के बीच मैच ड्रा होने के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मापदंड के मुताबिक सुपर ओवर से मैच का फैसला हुआ रानी डेरा और ह्नाफ़ा को एक ओवर मैच के फैसले के लिए दिया गया रानी डेरा ने एक ओवर में 9 रन बनाए दो खिलाड़ी आउट होने के बाद ह्नाफ़ा ने एक ओवर में दस रन बना कर मैच में कब्जा कर लिया मैंन ऑफ द मैच रानी डेरा के राहुल यादव को मिला जिसमे रेंजर सायकल दी गई ,वंही उपविजेता टीम को पचास हजार नगद और विजेता ह्नाफ़ा को एक लाख का नगद पुरस्कार और ट्राफी दी गई। कोटा मोड़ के मैदान पर आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद उठाया। संसदीय सचिव रश्मि सिंह और आशीष सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे ।मैच के जितने के बाद ह्नाफ़ा कि विजेता टीम का आतिशबाजी के स्वागत किया गया साथ ही विजेता टीम और गांव के लोगो ने ढोल बाजे के साथ मैदान का नाचते हुए दर्शकों का अभिवादन किया। मैच देखने पहुंचने वालों सभापति जितेन्द्र पांडे,पार्षद सुरेश टंडन, शर्मा,अजित शुक्ला , टिटे भंडारी, सहित कांग्रेस के कई नेता पहुंचे थे , प्रतियोगिता को लेकर आशीष सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मकसद युवाओं में खेल प्रति उत्साह को बढ़ाना है,ताकी युवा भटके नही नशे की तरह न जाये उनके उज्जवल भविष्य के लिए इस तरह का खेल का माहौल बनाने का प्रयास इस आयोजन को लेकर युवाओं साल भर उत्साह रहता है ,प्रतियोगिता खत्म होते ही अगली प्रतियोगिता को और व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *