32 वां बिलासा महोत्सव में आज होगा लोकगीत,नृत्यों का रंगझाझर
बिलासपुर। बिलासा कला मंच बिलासपुर का प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन बिलासा महोत्सव में 20 फरवरी को पंडित देवकी नन्दन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर,बिलासपुर में छत्तीसगढ़ी लोकगीत,नृत्य,संगीत का रंगझाझर प्रस्तुति होगी।
मंच के संस्थापक डा सोमनाथ यादव ने बताया कि
रविवार 20 फरवरी को संध्या 6 बजे से बिलासा महोत्सव प्रारंभ होगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्त अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता रामशरण यादव महापौर,नगर निगम बिलासपुर करेंगे, विशिष्ठ अतिथि के रूप में ,डा लालित्य ललित ,संपादक,राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नईदिल्ली, डा अनीश चंद्र जनसंपर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर ,डा संजीव कुमार ,वरिष्ठ साहित्यकार,दिल्ली उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रति वर्ष दिए जाने वाले विशिष्ठ सम्मान में बिलासा कला सम्मान ,गणेश मेहता,बिलासपुर को बिलासा साहित्य सम्मान ,डा संजीव कुमार ,दिल्ली को बिलासा सेवा ,सम्मान मंसूर खान बिलासपुर को और बिलासा युवा रत्न सम्मान ,विनोद डोंगरे खैरागढ़ को प्रदान की जाएगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी वाद्य-संगीत की प्रस्तुति,संजू सेन, गुण्डरदेही द्वारा,पंडवानी गायन, दिनेश गुप्ता,बिलासपुर द्वारा, छत्तीसगढ़ी रंगझाझर, हिलेन्द्र ठाकुर बिलासपुर द्वारा, नाचा-गम्मत, मन्नालाल गंधर्व बिलासपुर द्वारा और छत्तीसगढ़ी रंगझाझर प्रस्तुति
बालचंद साहू बिलासपुर एवम् सहयोगी कलाकारों द्वारा दी जाएगी वही हाई स्कूल लिमतरी के बच्चों की छत्तीसगढ़ी नृत्यों की प्रस्तुति होगी।
