नागपुर, महाराष्ट्र के महिला और बच्चा गैंग ने किया व्यपारी का साढ़े सात लाख पार, सरकंडा पुलिस ने चालीस मिनट में पकड़ा।

* चोरी के आरोपियों को सरकंडा पुलिस द्वारा 40 मिनट में गिरफ़्तार किया गया

• आरोपियों के क़ब्ज़े से बरामद किए गए 7.5 लाख रुपए।

• नागपुर, महाराष्ट्र के आरोपी महिलाओं द्वारा बच्चो को साथ किया गया उठाइगिरी

•पैसा मांगने दुकान के अंदर घुस कर व्यापारी को जबरदस्ती बातों में उलझाकर बैग से रकम को पार कर दिया

प्रार्थी – जयराम अग्रवाल पिता दीनदयाल अग्रवाल उम्र 46 साल लोधीपारा लक्ष्मी निवास सरकंडा

घटनास्थल- जयराम मेटल्स, लोधी पारा, सरकंडा

आरोपी- 4 आरोपियों को तत्काल गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से सम्पूर्ण चोरी की रकम 7.5 लाख रु बरामद किए गये।

1) रंजना पवार पति चंद्रकांत पवार 35 साल सीता बर्दी मार्किट नागपुर

2) कविता राठौर पति विधि राठौर 45 साल नाग़पुर सीता बर्डी मार्केट

3) सोनी राठौर पति विक्की राठौर 28 साल नागपुर
व एक अन्य नाबालिक बालिका

बिलासपुर- प्रार्थी जयराम अग्रवाल पिता स्व. दीनदयाल अग्रवाल के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी की उनके लोधीपारा स्थित जयराम मेटल्स में 4 अज्ञात महिलाओं जो अपने छोटे बच्चो को लेकर पैसा माँगने के बहाने से दुकान में आकर महिलाओं द्वारा चोरी से दुकान के काउंटर में बैग से 7.5 लाख रुपये चोरी होना पाए जाने से सरकंडा पुलिस द्वारा तत्काल टीम बनाकर नाकाबंदी किया गया एवं आरोपियों की गिरफ़्तारी कर उनके क़ब्ज़े से सम्पूर्ण 7.5 लाख रु बरामद किए गये। पुलिस की सक्रियता से खुश बर्तन व्यपारी संघ ने पुलिस का सम्मान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *