भैंसाझार में पेड़ काटने मस्तूरी से हाइवा व क्रेन लेकर पहुंचे थे ग्रामीण
बिलासपुर-भैसाझार के जंगलों में सरई के जंगल दिनदहाड़े कट रहे है खुले आम क्रेन ,हाइवा लेकर लकड़ी चोर जंगल मे घुसकर हरे भरे पेड़ काट रहे है,,ये बेहद डराने वाला ,जंगलों की अन्धधुंद कटाई हो रही वन मंत्री कोई कार्यवाई नही की है हद है ,प्रदेश की पूंजी को वन अमले की निष्कयता के कारण चोर चोरी कर रहे ,आखिर वन मंत्री मोहम्मद अकबर की क्या मजबूरी जो निष्क्रिय अधिकारियों पर कार्यवाई नही कर रहे ,अपराध को संरक्षण देने की जरूरत क्या ,शासन की छवि पर असर पड़ता है ,कारवाई दिखनी चाहिए जनता को महसूस होना चाहिये कि अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाले अपराधियों को संरक्षण नही देना चाहिए ,स्वच्छ प्रशासन दिखना चाहिए, वन विकास निगम के जंगल सुरक्षित नहीं है। भैंसाझार में कटाई का बड़ा मामला सामने आया है। यहां करीब 30 ग्रामीणों ने एक के बाद एक सरई के चार पेड़ काटकर गिरा दिए। क्रेन के जरिए हाइवा में लोड करने की तैयारी थी कि निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों पर अपराध दर्ज किया गया है। वहीं, कटे चारांे पेड़, हाइवा व क्रेन को जब्त कर लिया गया। वाहन राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।
मामला गुरुवार को वन विकास निगम के भैंसाझार बीट के कक्ष क्रमांक 241 का है। हाइवा व क्रेन लेकर समूह में ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद हरे-भरे सरई के पेड़ों को काटकर गिराने लगे। इस समय तक निगम के अधिकारी या कर्मचारियों को भनक तक नहीं थी। इसकी वजह लापरवाही है। अधिकारी या मैदानी अमला फील्ड में तैनात ही नहीं रहता। सूचना मिलते के बाद निगम के हड़कंप मच गया इस दौरान पता चला कि सभी मस्तूरी क्षेत्र के निवासी है। कटाई या इस क्षेत्र की जानकारी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाए। लेकिन अपराध तो किए थे। इसलिए सभी का नाम, पता व अन्य जानकारियां लेकर वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। लेकिन वाहन व पेड़ को जब्त कर लिए गए हैं। एक पेड़ की लंबाई 15 से 20 मीटर है। यह इमारती लकड़ी है।
ग्रामीण पूरी तैयारी के साथ कटाई के लिए पहुंचे थे।क्योंकि कटाई के बाद उसे हाइवा में लोड करने की तैयारी थी। इस घटना के बाद वन निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।
इधर वन विकास निगम के अभिषेक जोगावत
मंडल प्रबंधक , क्षेत्र 25 से 30 ग्रामीण भैंसाझार पहुंचकर पेड़ कटाई कर रहे थे। सूचना पर निगम का अमला पहुंच गया। इस दौरान कटे चारों पेड़, हाइवा व क्रेन को जब्त कर लिया गया। दोनों वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों पर अपराध दर्ज कर इसी शर्त पर छोड़ा गया है कि प्रकरण तैयार करने के समय जब- जब बुलाया जाएगा, उन्हें उपस्थित होना पड़ेगा।
