महापौर रामशरण के प्रयास से नगर निगम में बढ़ी सुविधा, पहुंची सात पोकलैंड ,महापौर और सभापति ने किया लोकार्पण,

बिलासपुर- नगर निगम में अतिक्रमण समेत सफाई व्यवस्था के लिए सात पोकलैंड मशीन पहुंची है।लंबे समय से महापौर रामशरण यादव इसके लिए प्रयासरत थे ,लगातार नगरी प्रशासन से इसको लेकर चर्चा करने परिणाम सामने आया है ।नगर निगम के विस्तार के बाद से सफाई सहित अतिक्रमण के लिए नगर निगम में पोकलैंड की जरूरत लग रही थी ,पोकलैंड मशीन के अभाव में नए वार्डो में काम प्रभावित हो रहा था वार्ड के पार्षद और लोग इसके लिए महापौर से शिकायत करते रहे है ,इसी को ध्यान में रख कर महापौर रामशरण यादव ने नगरी प्रशासन विभाग को प्रस्ताव भेजा था महापौर रामशरण यादव ,सभापति शेख नजरुदीन , ने इसका लोकार्पण किया लोकार्पण के साथ ही सभी मशीनों को वार्ड की सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया ,महापौर ने कहा कि अब वार्डो में लोगो को और पार्षदों को भी काम कराने में सुविधा मिलेगी ,कई जगहों पर सफाई करने में समस्या आती थी उससे अब निगम कर्मियों को राहत मिलेगी ,सभापति ने भी कहा कि कई बार मशीनों की कमी के कारण काम रुक जाता था इससे स्टाफ होते हुए काम नही हो पाता थ लेकिन अब ये समस्या दूर हो जाएगी पार्षद अजय यादव,,राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, सुनीता गोयल, साई भास्कर, मनीष गढेवाल, सुरेश टंडन ,मरकाम सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *