बिलासपुर- लंबे संमय बाद छत्तीगढ दौरे में आये राहुल गांधी हर स्टाल में जाकर सरकार की योजना देखी बस्तर की काफी का स्वाद और तीखुर का हलवा खाया सेवाग्राम में चरखा चलाया और मंत्री मंडल साथ जमीन में बैठकर खाना खाया सीएम बघेल के साथ रविन्द्र चौबे और चरणदास महंत साथ नजर आये सेवाग्राम और अमर ज्योति के शिलान्यास पर राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल ,विधानसभा सभा अध्यक्ष सीडी महन्त,विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी शामिल थे। इसके अलावा राजस्व मंन्त्री जय सिंह अग्रवाल राजीव मितान क्लब में नजर आए , जितना समय राहुल गांधी सरकार की योजना से खुश हो कर बिताया उससे साफ है कि राहुल गांधी सीएम बघेल के काम काज से बेहद खुश और ये आगे भी रहने वाला है, सांसद राहुल गांधी ने कहा कि – कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है
सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है
“देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं।”
एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है, दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है -वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है, पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता
.जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं
हिंदुस्तान की तरक्की गरीब, मजदूर, किसानों की देन है।
राहुल गांधी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है
छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था 2500 किसानों को देंगे, हमने करके दिखाया
हमने वादा किया था किसानों को 2500 रुपये मिलेगा हमने कर के दिखाया
ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी
हमने चुनाव के समय बात की थी कि किसान के साथ हमारे मजदूर भी काम करते हैं अगर किसानों की बात करते हैं तो मजदूरों की भी मदद करनी होगी
छग के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है, ये आपका धन है आपको वापस दे रहे हैं.
आपका धन है ये धन हम आपको वापस कर रहे हैं
बिलासपुर से महापौर रामशरण यादव अपने पार्षदों के साथ ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ,अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, महामंत्री अर्जुन तिवारी, प्रवक्ता अभय नारायण राय ,जिले दोनो अध्यक्ष विजय पांडे, विजय केशरवानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम में पहुंचे थे।

