चकरभाठा पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह को पकड़ा, अमरकंटक से ट्रक जप्त।

ट्रक चोरी के मामले मे 4 आरोपी गिरफ्तार

ट्रक कीमती 350000 रुपये बरामद किया गया

ट्रांसपोर्ट नगर परसदा से किये से ट्रक चोरी

छत्तीसगढ से चोरी कर मध्य प्रदेश में खपाने की नाकाम कोशिश का पर्दाफाश

अन्तराजिय गिरोह मध्यप्रदेश के दो आरोपी समेत कुल 4 गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरा की फुटेज आयी काम

पुष्पराजनगर /अमरकटंक से 35 किलो मीटर किरार घाट पर ट्रक की बरामदगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारुल माथुर के द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी के घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी दौरान प्रार्थी जैद अहमद पिता जुबैद अहमद उम्र 23 साल निवासी मिनोचा कालोनी उस्लापुर बिलासपुर का ड्राइवर को शाम करीब 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 3507 को खड़ा किया था और ड्राइवर घर चला गया था लौटने पर देखा कि ट्रक गायब है कोई अज्ञात चोर द्वारा ट्रक को चोरी कर ले गया था।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक(शहर) उमेश कश्यप, अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी चकरभाठा को अवगत कराया गया एवं दिये निर्देश पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज नायक के नेतृत्व में टीम बना कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सीसीटीवी कैमरा फुटैज का पता लगाया गया पता तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ है कि आरोपी-
1.नज्जू कुमार धू्रव पिता दुबे राम धूव्र उम्र 25 साल निवासी डोकलाडीह, बिलासपुर

  1. दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता कृष्णा धूव्र उम्र 30 साल डोकलाडीह बिलासपुर
  2. बब्बू नायक पिता रुपा नायक उम्र 25 साल ग्राम भेजरी, अमरकंटक मध्यप्रदेश
    4.लालमन सारीवाल पिता जवाहर उम्र 19 साल निवासी केकरिया थाना अमरकंटक मध्यप्रदेश
    ट्रक को बेचने के फिराक में हैं, आरोपियो को घेरा बंदी कर आरोपियो के कब्जे से ट्रक को बरामद किया गया तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है
    आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां प्राप्त हुईं हैं, जिन पर अग्रिम कार्यवाही जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर जिले के जांजी कालोनी सीपत के रहने वाले रमा…
Cresta Posts Box by CP