बिलासपुर – थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा अवैध रूप से कबाड सामान परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही । अवैध कबाड व वाहन कीमती जुमला 4,11000 रूपये की जप्ति की गई । 02 आरोपियों के कब्जे से अलग – अलग कबाड सामान 13630 कि.ग्रा . किया गया जप्त | अवैध कबाड सामान परिवहन में प्रयुक्त वाहन मेटाडोर सीडी 10 आर 0323 एवं मेटाडोर सीजी 10 सी 8980 किया गया जप्त किया गया, आरोपी-. शंशाक भोषले पिता सोमेश्वर भोषले उम्र 30 वर्ष निवासी सब्जी मण्डी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर । विनय राय पिता अमरलाल राय उम्र 24 वर्ष निवासी नागपुर थाना पोडी चिरमिरी जिला कोरिया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमति पारूल पाथुर के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि कबाड सामान परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक ( सिटी कोतवाली ) श्रीमति स्नेहिल साहू द्वारा निर्देश प्राप्त कर मुखवीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है , थाना सिरगिट्टी को मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर न्यू बस स्टैण्ड तिफरा के पास से मेटाडोर क . सीजी 10 आर 0323 मे लोहे , टीने का कबाड सामान 9650 कि.ग्रा . एवं गुम्बर पेट्रोल पम्प मेन रोड के पास से मेटाडोर क सीजी 10 सी 8980 मे लोहे टीन का कबाड सामान 3980 कि.ग्रा . रखा हुआ पाया गया । दोनों आरोपियों के कब्जे से कबाड एवं वाहन जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी । प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह , प्र.आर. 1412 बलराम विश्वकर्मा , प्र . आर . 765 संतोष सिंह आरक्षक बोधुराम कुम्हार कमलेश्वर शर्मा , अफाक खान एवं मिथलेश सोनी , की अहम भूमिका रही ।

