बिलासपुर- जिले के कांग्रेस भवन के लिए केबिनेट से मंजूरी मिल गई है इस के शहर अध्यक्ष विजय पांडे ,जिला अध्यक्ष विजय ,केशरवानी महापौर रामशरण और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्रकार , सभापति शेख नजरुदीन ने राजस्व मंत्री का आभार जताया है ,सभी राजस्व मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब इसके भूमि पूजन की तैयारी करना है , राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि ऐसा कांग्रेस भवन बनेगा की उसके संचालन की भी व्यवस्था है, मेरे पास प्रस्ताव आया मैन तुरत उसकी स्वीकृति दी है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों इसका भूमि पूजन कराया जायेगा।इधर पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,सहकारी बैंक के अध्यक्ष ,प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है कहा कि लंबे समय से कांग्रेस भवन की जमीन के लिए प्रयास किया जा रहा था उसे सीएम बघेल ने पूरा किया जल्द राजीव भवन का निर्माण होगा। शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा सभी का प्रयास रहा जिला प्रशासन, नगर निगम ने तेजी फ़ाइल भेजने का काम किया , विजय केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस भवन की जमीन के लिए वो लगातार सम्पर्क में थे केबिनेट ने अनुमति दे दी है अब आगे की कार्यवाई की जाएगी, महापौर रामशरण ने कहा कि राजीव भवन के लिए जब मुख्यमंत्री ने पहली बार जमीन के लिए कहा था तभी से नगर निगम ने तलाशने के काम किया और जमीन तलाश कर शासन को प्रस्ताव सबसे पहले भेजा ,अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि राजस्व मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जमीन के लिए अंतिम बैठक उनके कार्यालय में हुई सब सहमत हुए और प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। शेख नजरुदीन ने कहा कि एक अच्छा कांग्रेस भवन बनेगा जंहा पार्टी के सभी कार्यक्रम अच्छे से हों पाएंगे।आभार जताने वालो कांग्रेस के फिरोज खान, पार्षद अजय यादव, जयपाल मुदलियार, सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

