बिलासपुर- राजस्व मंत्री और उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने कहा की बीजेपी के काम नाहीं करने और बार बार सीएम बदलने से मतदाता नाराज है बीजेपी ने विकास के काम पर ध्यान नही दिया जिसके चलते मतदाता नाराज है । मूझे जिस जगह का प्रभार मिला ही उसमे 14 विधानसभा है इसमे 8 से 9 सीट पर कांग्रेस का जितना तय बाकी सीटो ओर भी स्थिति सुधार पर है उसमें भी कांग्रेस की जीत होगी । उत्तराखंड की जनता ने चर्चा के दौरान कहा कि जो कुछ काम हुआ है वो कांग्रेस शासन काल मे हुआ है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर राजस्व मंत्री ने कहा की हमारी सरकार ने कृषि भूमिहीन मजदूरों की न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे ,शहीद ज्योति का शिलान्यास करेंगे , राहुल गांधी के आने से प्रदेश में कांग्रेस और मजबूत होगी । भाजपाइयों के विरोध को लेकर राजस्व मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओ के पास कोई काम नही है झंडा और दंड राह गया है कोई अच्छा काम हो रहा है तो उनका विरोध समझ से परे है। बजट को लेकर राजस्व मंत्री जोरदार चुटकी ली है कहा कि मैंने दो तीन अर्थशास्त्रियों से बात की है उन्होंने कहा कि इसको समझने में क़क्त लगेगा। राजस्व मामले कोलेकर कहा कि इस मामले में राजस्व अशिकारी अपना काम कर रहे है पहले से मामले कम हुए है।

