बिलासपुर- 3 फरवरी को अखिल कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी का रायपुर आगमन हो रहा है, सांईस कालेज मैदान में भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी भूमिहीन कृषि न्याय योजना, राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ अमर युवा ज्योति स्थान सेवाग्राम का शिलान्स एवं गांधी विचार संगोष्ठी में शामिल होंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के लोगों को जवाबदारी सौंपी गई है, वहीं निगम मण्डल के पदाधिकारियों को भी जवाबदारी सौंपी गई है। पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय पूरे दिन साईंस मैदान कालेज की व्यवस्था देखते रहे 0। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, के साथ र्प्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने एक-एक स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की तैयारी के लिए मंत्रियों के साथ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,सहकारी बैंक के अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी है ,
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला सहाकारी बैंक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष शहर एवं गा्रमीण, ब्लाक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में साईंस कालेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।

